फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal Council will reconstruct the city's drains

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद शहर के नालों का नए सिरे से कराएगानिर्माण

Fri, 18 Oct 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council will reconstruct the city's drains
झज्जर। शहर में बनाए गए अधिकतर नालों की हालत खराब हो चुकी है। कई जगहों पर नाले टूटे गए हैं तो कहीं अधूरे छोड़ दिए गए हैं। इस कारण जलनिकासी नहीं हो पाती। अब नगर परिषद ने सभी नालों का निर्माण नए सिरे से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन ने तकनीकी टीम को शहर के सभी नालों का नए सिरे से एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए हैं। चेयरमैन ने आठ से दस दिन में यह एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए हैं, ताकि अगली होने वाली हाउस की बैठक में इसे रखा जा सके। बता दें कि शहर में नालों की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन

अधिकतर जगहों पर नाले टूट चुके हैं, जिस कारण पानी सड़कों और गलियों में बहता रहता है। यदि ठीक है तो उनमें कई जगहों पर आगे निकासी का प्रबंध नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगर परिषद ने अब इन नालों का दोबारा से निर्माण कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पीडब्ल्यूडी के अधीन थे नाले
लगभग एक साल पहले तक शहर के अधिकतर नाले पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन थे। पीडब्ल्यूडी ही इन नालों की सफाई का काम भी करवाता था, लेकिन सभी नालों की सफाई न होने के कारण दिक्कत आती थी। बाद में प्रशासन के माध्यम से सरकार को सभी नालों को नगर परिषद के अधीन करने के लिए पत्र लिखा गया। सरकार ने प्रशासन की बात मानते हुए सभी नालों को नगर परिषद के अधीन कर दिया गया था। अब सभी नालों की सफाई का काम नगर परिषद करवाता है।


पहले रिपेयरिंग होनी थी
कुछ समय पहले नगर परिषद ने शहर के उन नालों की रिपेयरिंग करवाने का फैसला किया था, जो टूटे या क्षतिग्रस्त थे, लेकिन इस बार भी बारिश के दिनों में नालों के कारण शहर में पानी निकासी में समय लग गया। इसके चलते अब नगर परिषद ने नालों का दोबारा से निर्माण कराने का फैसला किया है।


वर्जन
नालों का निर्माण नए सिरे से करवाया जाएगा। इसके लिए तकनीकी टीम को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। जल्द ही सदन में इसे पास करवाया जाएगा।-जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed