फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal council will give separate tenders for garbage collection, lifting and sorting from home.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर से कूड़ा उठान, लिफ्टिंग और छंटाई के अलग अलग टेंडर देगी नगर परिषद

Tue, 30 Jul 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal council will give separate tenders for garbage collection, lifting and sorting from home.
झज्जर। शहरों में दिए जाने वाले घर-घर कूड़ा उठान, लिफ्टिंग के अलावा कूड़ा छंटाई के टेंडर में स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने बदलाव किया है। अब यह टेंडर एक साल के लिए नहीं दिए जाएंगे बल्कि इनकी अवधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय घर-घर कूड़ा उठान व लिफ्टिंग का टेंडर अब एक नहीं पांच साल के लिए देगा जबकि डंपिंग साइट पर कूड़ा छंटाई का टेंडर भी अब 10 साल के लिए दिया जाएगा। यही नहीं अब दोनों टेंडर एक साथ नहीं दिए जाएंगे बल्कि दोनों के लिए अलग-अलग टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है और इसके आदेश सभी निकायों को भेज दिए गए हैं। निदेशालय की तरफ से सभी निकायों से दोनाें कार्यों के लिए अलग-अलग एस्टीमेट तैयार करके भिजवाने के आदेश दिए गए हैं। निदेशालय की तरफ से टेंडरों को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। आदेश मिलने के बाद सभी निकाय के अधिकारी गाइड लाइन के अनुसार नए एस्टीमेट तैयार करने में जुट गए हैं। प्रदेश की अधिकतर निकायों में 31 जुलाई को घर-घर कूड़ा उठान, लिफ्टिंग और कूड़ा छंटाई के टेंडरों की अवधि खत्म होने जा रही है। कुछ जिलों में अवधि खत्म हो चुकी है, लेकिन नया टेंडर न होने की वजह से पुराने ठेकेदारों के ही टेंडर की तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। 31 जुलाई से पहले पुराने टेंडरों की अवधि बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वाहन जीपीएस लैस होने चाहिए
इस बार घर-घर कूड़ा उठान के तहत ठेकेदार द्वारा जो वाहन लगाए जाएंगे वह इलेक्टि्रक होंगे। नए आदेशों में इसका जिक्र किया गया है। इसके अलावा सभी वाहन जीपीएस लैस होने चाहिए और उनकी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। हर वाहन पर उसके रूट का समय लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर से घर-घर कूड़ा उठान, लिफ्टिंग और डंपिंग साइट से कूड़ा छंटाई को लेकर नई गाइडलाइन आई है। घर-घर कूड़ा उठान व लिफ्टिंग का टेंडर अब एक की बजाय पांच साल का दिया जाएगा। घर-घर कूड़ा उठान, लिफ्टिंग और डंपिंग साइट से कूड़ा छंटाई के टेंडर अलग-अलग होंगे।
मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed