फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mukul Rathi returns after conquering Umling La on a 125cc bike.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 125 सीसी बाइक से उमलिंग ला फतह कर लौटे मुकुल राठी

Sat, 04 Jul 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mukul Rathi returns after conquering Umling La on a 125cc bike.
-फोटो 56 : अपनी 125 सीसी मोटरसाइकिल से दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क उमलिंग ला पहुंचे गांव सर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव सराय औरंगाबाद निवासी मुकुल राठी ने 125 सीसी मोटरसाइकिल से दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क उमलिंग ला तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका यह सफर साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बन गया है।

मुकुल ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान लगातार बारिश, बर्फबारी, दुर्गम ऑफ-रोड रास्तों, कड़ाके की ठंड और अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलतापूर्वक अपनी मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन

रोमांच के साथ-साथ मुकुल की धार्मिक आस्था भी उनकी यात्राओं में झलकती है। उन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे श्रीकृष्ण मंदिर युल्ला कांडा तक कठिन ट्रैक पूरा किया। वर्ष 2024 में उन्होंने हिमालय स्थित विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के भी दर्शन किए थे। मुकुल राठी पंच केदार यात्रा भी पूरी कर चुके हैं। इसके तहत उन्होंने केदारनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, रुद्रनाथ और कल्पेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, कार्तिक स्वामी मंदिर और काशी विश्वनाथ सहित देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं। मुकुल राठी की उपलब्धियां केवल रोमांचक यात्राओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संदेश भी देती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आस्था और मेहनत के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव सराय औरंगाबाद, बहादुरगढ़ और पूरे झज्जर जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed