{"_id":"616490bd8ebc3e05ed3551a1","slug":"muder-for-women-dedbody-recvere-drain-bahadurgarh-news-rtk6267524156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही महिला का ड्रेन की पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही महिला का ड्रेन की पटरी पर मिला शव
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करते एसपी राजेश दुग्गल व जांच टीम।
- फोटो : Bahadurgarh
गांव दहकोरा में अपने खेत में काम करने गई महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का खून से लथपथ शव ड्रेन की पटरी पर मिला है। मृतका का पति दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। मृतका के कान में टॉप्स और मोबाइल फोन गायब मिला। एसपी राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का जायजा लेकर हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
दहकोरा की 55 वर्षीय महिला राजवंती के पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। सोमवार को सुबह राजवंती अपने बेटे के साथ खेत में काम करने गई थी। दोपहर होते-होते बेटे को भूख लगी तो मां ने बेटे को घर भेज दिया। वह खेत के साथ ड्रेन किनारे लकड़ी काटने लगी। काफी देर बाद तक वापस घर नहीं पहुंची तो बेटे ने अपनी मां के नंबर पर कॉल की लेकिन वह स्विच ऑफ आया। वह काफी देर तक प्रयास करता रहा। शाम तक मां नहीं लौटी तो ढूंढ़ता हुआ बेटा खेत में पहुंचा। यहां उसकी मां खेत के साथ ड्रेन की पटरी पर मृत हालत में मिली। मृतका के परिजन प्रदीप ने बताया कि राजवंती के कानों में सोने के बाले और उनका मोबाइल फोन भी नहीं मिले।
पुलिस मामले की जांच लूटपाट और दूसरे नजरियों से भी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग सकेगा। मृतक महिला के परिजन प्रदीप ने बताया कि राजवंती के सिर में चोट के घाव मिले हैं। घटनास्थल पर उनकी टूटी हुई चूड़ियां पड़ी मिलीं। जिससे अनुमान लगाया गया है कि महिला ने हमलावर से बचने के लिए संघर्ष भी किया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, एएसपी अमित यशवर्धन, थाना आसौदा प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल, उप निरीक्षक राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने पुलिस अधिकारियों को जल्द ही इस वारदात को सुलझाने के निर्देश दिए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई है या किसी अन्य वजह से। थाना आसौदा, साइबर सेल और अपराध जांच शाखा की टीमें मामले की जांच में लग गई हैं।