फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP Rajkumar Saini, MP Rajkumar Saini in Jhajjar, invited for Kurukshetra Railly, Jhajjar

सैनी ने बेरी में दिया कुरुक्षेत्र रैली का न्योता, सीएम की रैली में नहीं पहुंचे

Mon, 21 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
MP Rajkumar Saini, MP Rajkumar Saini in Jhajjar, invited for Kurukshetra Railly, Jhajjar
सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : bureau

बेरी में रविवार को जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विकास रैली को संबोधित किया, वहीं उन्हीं की पार्टी के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी रविवार को ही बैकवर्ड श्रेणी के लोगों को 28 नवंबर की रैली का न्योता देने यहां पहुंचे। यहां उन्होंने बस स्टैंड के पास ही बैकवर्ड श्रेणी से जुड़े लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह किसी जाति के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह तो उस सिस्टम के खिलाफ है, जिससे समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें किसी विशेष जाति के खिलाफ जहर उगलने को लेकर बदनाम कर रहे हैं, लेकिन वह आज भी अपनी बात पर अडिग हैं। उन्होंने केवल उस जाति के आरक्षण का ही विरोध किया है, जोकि साधन संपन्न है और आर्थिक हालात में वह अन्य जातियों की अपेक्षा काफी मजबूत है।
विज्ञापन


यदि उसे आरक्षण दिया जाता है तो वह अन्य जातियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर जब तक विवाद खत्म नहीं होगा, जब तक कि आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सरकार को चाहिए कि पूरा सौ प्रतिशत आरक्षण सभी वर्गों को देे, लेकिन यह भी गलत है, जो लोग संपन्न हैं, वह आरक्षण मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर वहां उपस्थित बैकवर्ड श्रेणी के लोगों को 28 नवंबर की कुरुक्षेत्र की रैली में पहुंचने का न्योता दिया। इस दौरान विशेष बात यह रही कि सांसद सैनी मुख्यमंत्री के बेरी की विकास रैली में मौजूद होने के बावजूद वहां पर नहीं गए और उन्होंने अपना मंच अलग साझा कर लोगों को 28 नवंबर की रैली में पहुंचने का न्योता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed