{"_id":"6456b357f5e2eb2261047b54","slug":"mp-brijbhushan-sharan-singhs-effigy-burnt-jhjhar-news-c-17-1-144985-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका
Sun, 07 May 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
बादली। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा अभद्रता करने के आरोप में आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कड़ा रोष जताया है। उन्होंने शहर में प्रदर्शन किया और बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका।
संगठन के लोग बादली के बनिया चौक से प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम चौक पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। मास्टर रणबीर गुलिया ने बताया कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है, लेकिन फिर भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। यही नहीं धरने पर बैठे खिलाड़ियों को डराने के उद्देश्य से रात के समय उन पर लाठियां बरसाई गई,। यह लोकतंत्र की हत्या जैसा है। जंतर-मंतर पर हमारे देश के पहलवान, बहन बेटियां धरने पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार उनकी एक भी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। बहन-बेटियों के साथ जो कुछ भी हुआ है, उससे पूरे देश में गुस्सा है। बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर हरि सिंह, दलेल दरियापुर, श्याम सिलाना, हरीश, सुरेंद्र नागल, उमेद, नीटू मास्टर, सोनू समालपुर आदि मौजूद रहे।
स्थिति स्पष्ट करें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष : रणबीर गुलिया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर रणबीर गुलिया ने कहा कि जंतर मंतर पर बादली हल्के के बेटे बजरंग पूनिया और उनकी पत्नी पहलवानों के साथ धरने पर है। उन्होंने कहा की ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि इससे पहले भी भाजपा मंत्री द्वारा हल्के की महिला कोच के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --