{"_id":"698f913d182b28bf010ee2e4","slug":"movement-around-the-court-will-be-restricted-due-to-the-cjis-visit-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-810224-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजेआई दौरे को लेकर कोर्ट के आसपास आवाजाही रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजेआई दौरे को लेकर कोर्ट के आसपास आवाजाही रहेगी बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सीजेआई सूर्यकांत के अभिनंदन समारोह को लेकर शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला बार के आसपास आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा कि पुलिस के अनुसार नाकाबंदी वाले स्थानों पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही जा सकेंगे।
पुलिस के मुताबिक, कोर्ट का एरिया, सुभाष चौक, एसबीआई बैंक के सामने, कोर्ट चौक, सोनीपत स्टैंड, कैनाल रेस्ट हाउस व अंबेडकर चौक पर नाकाबंदी रहेगी।
इन क्षेत्रों में अधिकृत व्यक्ति, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस के वाहन ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। यातायात को सुचारु करने के लिए नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायवर्ट रूट का चयन करें।
-- -- -- -
यहां बनाई गई है पार्किंग
अभिनंदन समारोह में आने वाले अधिवक्ताओं के लिए पुलिस लाइन मैदान व राजकीय महिला महाविद्यालय में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मीडिया कर्मी भी महाविद्यालय में वाहन पार्क कर सकेंगे।