फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Move towards Swadeshi for a self-reliant India: Mohan Baroli

आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी की तरफ बढ़ें : मोहन बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Move towards Swadeshi for a self-reliant India: Mohan Baroli
09jjrp02- भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित मॉक यूथ पॉर्लियामेंट में स्पीकर के समक्ष अपनी बात 
झज्जर। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी को स्वदेशी की तरफ बढ़ना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने मंगलवार को निजी मेडिकल कॉलेज गिरावड़ के सभागार में मॉक यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ करते हुए यह आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति को डिजिटलाइजेशन और तकनीकी युग में स्वदेशी तकनीक को अपनाते हुए आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की स्वदेशी सोच को धरातल पर साकार बताते हुए प्रशंसा की। कहा कि मॉक यूथ पार्लियामेंट का विषय आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी बनाम विदेशी अच्छा विषय है। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का आधार है।
विज्ञापन

भारत वर्ष 2014 में दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आज का भारत बदला हुआ भारत है। देश का युवा भाजपा के साथ आगे बढ़ने को आतुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने झज्जर में मॉक युवा पार्लियामेंट आयोजित करने पर आभार जताया। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, राजकुमार कटारिया, आर्य प्रमोद, नरेंद्र भारती, जितेंद्र उर्फ जिते, योगेश जठेड़ी सहित प्रदेश के 13 जिलों से भाजपा युवा मोर्चा से युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रधानमंत्री बने प्रवीण ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी और सत्ता पक्ष की तरफ से तथ्यों और जवाबदेही के साथ जवाब दिया गया। इसी प्रकार विपक्ष के नेता बने सचिन ने भी प्रधानमंत्री की बातों पर सवाल कर जवाब मांगे।

इस दौरान संसद सदस्यों की तरफ से अपने-अपने नेता के पक्ष में बात रखी। बीच-बीच में कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी बहस भी हुई जिसे सदन के अध्यक्ष ने रोककर अपनी बात रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed