फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mounted on unipole, a man wearing flax board was hit by heights

यूनिपोल पर चढ़कर फ्लैक्स बोर्ड लगा रहा युवक हाईटेंशन की चपेट में आया

Wed, 07 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mounted on unipole, a man wearing flax board was hit by heights
हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद यूनिपोल पर लटके युवक को उतारते लोग। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के नजदीक प्रेम नगर में यूनिपोल पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने के लिए चढ़ा एक युवक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। इससे लाइन ट्रिप हो गई और युवक कई देर तक यूनिपोल पर ही लटकता रहा। हादसा होने के दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने एक ट्रक को खड़ा करके उसके सहारे सीढ़ी लगाकर घायल युवक को यूनिपोल से उतारा। घायल अवस्था में उसे शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। सूचना थाना सेक्टर-6 पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 के पास प्रेम नगर में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रदीप यूनिपोल पर चढ़कर फ्लैक्स बोर्ड लगा रहा था। अचानक यह हादसा हो गया। यूनिपोल के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रही है। वह उनकी चपेट में आ गया। इसके बाद वह काफी देर तक यूनिपोल पर ही लटका रहा। गंभीर हालत में उसे यूनिपोल से आसपास के लोगों ने नीचे उतारा। उसे तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लाइन ट्रिप होने के कारण युवक को बचाया जा सका
बताया गया है कि युवक के हाईटेंशन तारों की चपेट में आने के बाद लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते लाइन कुछ देर तक करंट खत्म हो गया। लोगों ने समय रहते युवक को बचाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट नवीन सिंघल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो यूनिपोल लगाया गया है वह गलत जगह पर लगाया गया है। उसे वहां से स्थानांतरित करना चाहिए। उसके ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन की चपेट में भविष्य में भी कोई और व्यक्ति आ सकता है। फिलहाल घायल प्रदीप रोहतक के पीजीआईएमएस में उपचाराधीन है। सेक्टर-6 थाना से जांच अधिकारी एएसआई रोहतास पीजीआईएमएस पहुंचे। उनके अनुसार घायल की हालत अभी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed