{"_id":"65f333ab3c83bf860b0df9c5","slug":"motorcycle-riding-youth-dies-due-to-collision-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108701-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत
Thu, 14 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:58 PM IST
सार
सदर थाना के हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता सुनील के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के सेक्टर 6 स्थित गुरुकुल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिलानी निवासी 21 वर्षीय साहिल बुधवार देर शाम झज्जर शहर में पेट के दर्द की दवाई लेने के लिए आया था। दवाई लेकर जब वह अपने गांव सिलानी लौट रहा था कि सेक्टर 6 के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि साहिल अविवाहित था और गांव दादरी तोए के पास निजी कंपनी में काम करता था। मृतक साहिल का एक भाई और एक बहन है और पिता की गांव में टायर पंचर की दुकान है।