फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   motorcycle rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत

Fri, 27 Aug 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
motorcycle rider dies due to tractor collision
बादली। फतेहपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह इसी गांव का निवासी था। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी नरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से फरुखनगर गया था। अपना काम पूरा कर जब वह फतेहपुर लौट रहा था तो झज्जर-फरुखनगर रोड पर एक ट्रैक्टर की मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में नरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको गुरुग्राम के एसजीटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक नरेंद्र के बाद भाई बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र फरुखनगर के खेतावास स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed