फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mother's cheers echoed in homes and temples...

Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों और मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे...

Fri, 04 Oct 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Mother's cheers echoed in homes and temples...
-फोटो 54 : परशुराम मार्ग पर माता मंदिर में लगाई गई ज्योति।
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र की शुरुआत वीरवार से हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और घरों में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। वहीं घटस्थापना भी की गई। भक्तों ने घर व मंदिरों में सुख शांति की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

भक्तों ने सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर मां भगवती की पूजा की। उन्होंने माता के चरणों में कुमकुम, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, लाल चुनरी चढ़ाकर माता के अखंड ज्योति जलाई। इसके बाद माता की कथा का श्रवण किया और माता की आरती कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिरों व घरों में पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर तरफ मां भगवती के जयकारे गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर बाजारों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु पूजा अर्चना की सामग्री सहित प्रसाद व अन्य सामान खरीदते हुए देखे गए। वहीं खाद्य पदार्थों की मांग में भी तेजी आई। लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed