{"_id":"66493e56e5c4586cac0f1974","slug":"mother-who-poisoned-innocent-child-sent-to-judicial-custody-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-107429-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मासूम को जहर देने वाली मां को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मासूम को जहर देने वाली मां को न्यायिक हिरासत में भेजा
Sun, 19 May 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
बादली। मात्र डेढ़ साल के मासूम को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। प्राथमिक जांच में पाया है कि सल्फास की गोली एक सप्ताह पहले ही वह महिला लेकर आई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मासूम को जहर देने के बाद अंजू अस्पताल पहुंची और प्राथमिक उपचार के दौरान जहर देने की बात चिकित्सकों को नहीं बताई। बच्चे को बुखार मिला, जिसके लिए एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने दवाई दी और वापस घर भेज दिया। यह खुलासा महिला ने पुलिस जांच में किया है। अंजू ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने बच्चे को दफना दिया। इस दौरान बच्चे की मौत की सूचना परिजनों और अस्पताल की ओर से पुलिस को नहीं दी गई।
पुलिस ने अस्पताल को जांच के घेरे में लिया है। अस्पताल की ओर से भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद का कहना है कि अस्पताल में ओपीडी और दैनिक रजिस्ट्रेशन को लेकर जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन बुक की जांच की जाएगी। आखिरकार बच्चे की मौत के बाद पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई। वहीं पुलिस ने घर में मिले कपड़ों को बरामद कर लिया है जबकि महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
कपड़े साफ करना भूल गई महिला
महिला ने खुलासा किया है कि दो गोलियों को पीसकर कुछ बच्चे को दी गई। इस दौरान गोलियों का पाउडर कपड़ों पर गिर गया। अगले दिन दुर्गंध आने पर पति को शक हो गया और वह पकड़ी गई। वह बच्चे की मौत के बाद पूरी तरह से टूट गई और कपड़ों को साफ करना भूल गई। पुलिस का कहना है कि पति को दुर्गंध नहीं आती तो बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा होना मुश्किल हो जाता।