फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mother-daughter drink poison, woman died

मां-बेटी ने निगला जहर, मां की मौत

Sun, 19 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

शहर के दयानंद नगर में घरेलू कलह के चलते मां व बेटी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। मां की मौत हो गई और बेटी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दयानंद नगर में रहने वाले विक्की की पत्नी मोनिका व 9 वर्षीय इशिका ने संदिग्ध परिस्थतियों में जहर निगल लिया। इससे मोनिका व इशिका की हालत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जहां मोनिका की मौत हो गई। जबकि इशिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतका के भाई कर्मबीर वर्मा, भाभी सविता, मां प्रेमवती व बुआ कलावती समेत परिजनों का अन्य सदस्यों ने पति विक्की व उसके घर वालों पर मोनिका व इशिका को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोनिका की विक्की के साथ दूसरी शादी है। मोनिका की पहले शादी झज्जर निवासी कमल वर्मा के साथ हुई थी।

कुछ समय बाद झगड़ा होने से उनका तलाक हो गया था। फैसले के अनुसार कमल वर्मा के पास बेटा पारस व मोनिका के पास इशिका रहने लगी। इसके बाद विक्की के परिवार को इशिका के साथ रखने की शर्त पर मोनिका की शादी विक्की के साथ कर दी गई।

परिजनों का आरोप है कि विक्की व उसका परिवार इसी बात को लेकर कुछ समय से मोनिका को तंग करता आ रहा था और इशिका को वापिस उसके पिता के पास छोडने के लिए कह रहा था और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी के चलते बीती रात खाद्य पदार्थ में मोनिका व इशिका को जहर दे दिया गया।


इसमें मोनिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इशिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मृतका का पति विक्की भी संदिग्ध परिस्थितियों में उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जिसमें इशिका उपचाराधीन है। फिलहाल डाक्टर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है।

जांच अधिकारी का कहना है कि अभी चिकित्सकों ने विक्की को बयान के लिए अनफिट बताया है। उसके होश आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed