फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mother arrested for poisoning and killing a one and half year old innocent in Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में डेढ़ साल के मासूम की जहर देकर हत्या में मां गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Mother arrested for poisoning and killing a one and half year old innocent in Jhajjar
श्मशान घाट से बच्चे को शव को निकालकर जांच करती टीम।
बादली । बादली में एक महिला ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला। कपड़ों से सल्फास की दुर्गंंध आने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दफनाए शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।बादली थाने के उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि बादली निवासी अंकित कुमार ने उसकी पत्नी पर डेढ़ वर्षीय बेटे को जहर देकर मारने का शक जाहिर किया था। अंकित ने बताया था कि डेढ़ साल के बेटे की दो दिन पहले 15 मई को तबीयत खराब हुई थी। निजी अस्पताल में दिखाने के बाद डाॅक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया था। रात में बेटे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर पत्नी अंजू बेटे को लेकर फिर अस्पताल गई तो डॉक्टर ने जहरीली वस्तु खाने से मृत घोषित कर दिया। इसकी अंजू ने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी। अगले दिन 16 मई को परिजनों ने बच्चे को दफना दिया।
विज्ञापन

अंकित का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो बेड की चद्दर से सल्फास की दुर्गंध आई। जब उसने छत पर जाकर देखा तो वहां पर भी सल्फास पड़ी हुई थी। बार-बार पूछने पर अंजू ने बताया कि उसने ही अपने बच्चे को गोली दी है। इसके बाद अंकित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकाला शव
उप निरीक्षक जय भगवान ने शमशान घाट से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिखा, एफएसएल टीम इंचार्ज डॉक्टर नीतू, थाना प्रबंधक बादली कि टीम की निगरानी में बच्चे के मृत शरीर को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में भेजा गया। महिला आरोपी होने के कारण महिला उप निरीक्षक सोमवती द्वारा मृतक बच्चे की मां अंजू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद भी सल्फास खाना चाहती थी अंजू
बच्चे को जहर देने के बाद अंजू खुद भी जहर खाना चाहती थी। लेकिन, बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर वह घबरा गई। थोड़ी देर बाद अंजू ने खुद जहर खाने से किनारा कर लिया और बच्चे को अस्पताल ले गई। इधर, चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते बच्चे को जहर देने की बात बताई जाती तो शायद बच्चे की जान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed