फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Most of the streetlights on the poles are out of order, and officials are not taking any action.

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंभों पर लगीं अधिकतर स्ट्रीट लाइटें पड़ी बंद, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Most of the streetlights on the poles are out of order, and officials are not taking any action.
10jjrp05- बेरी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
बेरी। शहर को जगमग करने के लिए नगर पालिका की तरफ से लाखों रुपये की लागत से खंभों पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। नगर पालिका अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। सर्दी मौसम शुरू हो गया है। गलियों और बाजार में अंधेरा होने के कारण चोरी होने का डर रहता हैं।
विज्ञापन

खंभों पर लगी लाइटों को मरम्मत करने पर एक माह में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। ऐसे में सुविधाएं देने के दावे सिर्फ कागजों में हैं, धरातल पर नहीं।
बेरी वार्ड 8 निवासी मनीष ने बताया कि बेरी के मेन बाजार में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है और पालिका अधिकारी इसकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। रात के समय बाजार में अंधेरा छाया रहता है और बंदरों का झुंड भी घूमता रहता है।
विज्ञापन

वार्ड 8 निवासी विनोद ने बताया कि गली में खंभे पर लगी लाइट पिछले दो महीने से खराब पड़ी हैं। कई बार पालिका में जाकर अधिकारियों को अवगत करा चुका हूं लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर पिछले माह खत्म हो गया था। लाइटों की मरम्मत करवाने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई हैं। टेंडर होने के बाद जल्द सभी लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed