फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 9 and a half lakh people got corona vaccine

कोरोना रोधी वैक्सीन का आंकड़ा हुआ साढ़े 9 लाख के पार

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 9 and a half lakh people got corona vaccine
झज्जर। जिले ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने में 9,50,693 का आंकड़ा हासिल कर लिया है। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए वैक्सीन लगवाने वाले जिलावासियों को बधाई दी है। कोरोना की पिछली लहरों के अनुभव को देखते हुए कोरोना रोधी वैक्सीन के आंकड़े की यह उपलब्धि सराहनीय है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि फेस्टिवल सीजन आरंभ हो चुका है। ऐसे में कोरोना की तीसरी आशंकित लहर से सतर्क होने की जरूरत है। बाजारों या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निकलने से पहले कोरोना से बचाव के आवश्यक उपायों का पालन करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए जिन व्यक्तियों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई सबसे पहले उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को 5888 पहली व दूसरी डोज 4284, फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली 6340 व दूसरी डोज 4037, 18-44 वर्ष आयु वर्ग को पहली 425720 व दूसरी डोज 127748, 45-59 वर्ष आयु वर्ग को पहली 138336 व दूसरी डोज 58049 व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को पहली 94591 व दूसरी 58049 डोज दी जा चुकी है। जिले में 6,69,875 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 2,80,818 ने दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed