फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 40 percent of the villagers participated in the village assembly.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम सभा में 40 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीणों ने दिखाई भागीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
More than 40 percent of the villagers participated in the village assembly.
25jjrp10- गांव बिरहड़ माजरा में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
बेरी। गांव बिरहड़ माजरा में लांडा वाली चौपाल में ग्राम सभा हुई। पहली ग्राम सभा 17 जनवरी को हुई थी लेकिन कोरम पूरा न होने से दूसरी ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें 40 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीणों ने भागीदारी दिखाई और गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सरपंच योगिता ने बताया कि अब सभी कामों का प्रांकलन तैयार कर सरकार के पास भेजेंगे ताकि गांव में विकास कार्य हो सकें। सरपंच प्रतिनिधि राजनारायण डबास ने बताया कि पहले ग्राम सभा में वोटर के 10 प्रतिशत ग्रामीणों की भागीदारी होनी होती थी। अब 40 प्रतिशत ग्रामीणों की भागीदारी तय की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिरहड़ माजरा की तरफ से घर-घर जाकर व ग्रुपों में मैसेज किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जब तक ग्राम सभा में ग्रामीणों की भागीदारी नहीं होगी तो गांव में विकास कार्य कैसे होंगे। मौके पर पंचायत विभाग की तरफ से सचिव प्रवीन कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में इन कामों का प्रस्ताव पास हुआ
प्रस्ताव में
गांव की फिरनी, श्मशान घाट में निर्माण कार्य, खेतों का पक्का रास्ता करवाने बारे, नई पैमाइश में जगह-जगह पुलिया का निर्माण कार्य, बरसाती पानी निकासी की समस्या का समाधान करवाना शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed