फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 1800 street lights will be replaced in areas with a cost of Rs 80 lakhs.

सेक्टरों में 80 लाख रुपये की लागत से बदली जाएंगी 1800 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें

Fri, 04 Sep 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
More than 1800 street lights will be replaced in areas with a cost of Rs 80 lakhs.
वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत करती अध्यक्ष शीला राठी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2, 6, 7 और 9 में सभी पुरानी सोडियम और सीएफएल स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी। इनके स्थान पर करीब 80 लाख रुपये की लागत से 1800 से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है। बहुत जल्द ही लाइटें बदलने का काम किया जाएगा। ये लाइटें बदलने के बाद शहर के नगर परिषद के अधीन सभी सेक्टर शाम होते ही जगमगा उठेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को नप अधिकारियों की बैठक लेते हुए चेयरपर्सन शीला राठी ने जनहित के कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन भी कार्यों की गति धीमी चल रही थी, उन्हें तेज करने की हिदायत अधिकारियों को दी है। बैठक में नप के कार्यकारी अभियंता नवीन धनखड़, एमई अमन राठी, जेई अनिल, जेई दलबीर देशवाल, एलओ नीरज शर्मा और एसओ परमजीत समेत अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पार्कों में मरम्मत कार्य के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर
शहर के 40 से ज्यादा पार्कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद ने टेंडर छोड़ा। उक्त कार्य करने के लिए दो जोन बनाए गए हैं। पार्कों में हरियाली बरकरार रखने और मरम्मत के काम के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। पार्कों से संबंधित जो भी समस्या अगर किसी व्यक्ति को है तो वह इन नंबरों पर कॉल करके उसका समाधान करवा सकता है। जोन नंबर एक के लिए सुपरवाइजर का मोबाइल नंबर 7206333438 और जोन नंबर दो के लिए सुपरवाइजर का मोबाइल नंबर 7206264190 है। अगर सुपरवाइजर की ओर से समय पर शिकायत का निवारण नहीं किया जाता है तो नप के जेई अनिल कुमार के फोन नंबर 9306310036 पर इसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों पर अंकुश लगाने के लिए फॉगिंग शुरू
शीला राठी ने बैठक के हवाले से बताया कि शहर में 31 वार्ड हैं। बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में मच्छर पनपने की संभावना है। इन दिनों मलेरिया और डेंगू भी फैलता है। ये दोनों रोग मच्छरों के काटने से होते हैं। ऐसे में नप की ओर से पूरे शहर में फोगिंग शुरू कर दी गई है। फोगिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। ये टीमें वार्ड वाइज जाकर शहर के कोने-कोने में फोगिंग करेंगी।
विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए थर्ड पार्टी का प्रावधान
शहर में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में किसी तरह का गोलमाल न हो इसके लिए पूरी तरह पारदर्शिता रखी जा रही है। नप की ओर से थर्ड पार्टी के निरीक्षण का प्रावधान किया गया है। थर्ड पार्टी के निरीक्षण की रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर ही संबंधित ठेकेदार को उसके काम की पेमेंट की जाती है।

जूम एप पर होगी नप हाउस की मीटिंग
नप चेयरपर्सन शीला राठी ने बताया कि नगर परिषद हाउस की साधारण बैठक भी जल्द ही बुलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से पहली बार बैठक जूम एप पर होगी। सभी पार्षदों को इस एप का आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। बैठक का एजेंडा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपील की जाती है कि वे भी आसपास की कोई समस्या या सुझाव दे सकते हैं, जिसे बैठक में रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed