फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 150 bulls on the streets, shortage of space in cow shelters.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर 150 से ज्यादा नंदी, गोशालाओं में जगह की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
More than 150 bulls on the streets, shortage of space in cow shelters.
05jjrp14- आर्य नगर में एक खाली प्लाट में खडे़ नंदी। संवाद
झज्जर। बेसहारा गोवंश को पकड़ने का ठेका नगर परिषद ने दिया हुआ है। सड़कों पर 150 से अधिक नंदी हैं जो मुख्य मार्गों व प्लॉटों में बैठे रहते हैं। कई गोशालाओं में जगह की कमी के कारण उन्होंने नंदी लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार की तरफ से बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा भी जा रहा है लेकिन नंदी अब भी शहर की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि गोशाला संचालकों ने नंदी लेने से इन्कार कर दिया है। गोशाला संचालकों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

यदि वह नहीं लेते हैं तो आसपास के जिलों में इसकी व्यवस्था करवाई जाएगी। सड़कों पर लगभग एक हजार से 1200 के आसपास बेसहारा गोवंश घूम रहे थे। अब तक शहर की सड़कों से लगभग 850 गोवंश को पकड़ा जा चुका है। इसमें गाय के अलावा नंदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो सड़क पर कोहरे में दिखाई तक नहीं देते हैं जिस कारण हादसा होने का भय बना रहता है। नप अधिकारियों के अनुसार गोशाला संचालकों ने नंदियों को लेने से मना कर दिया है। ऐसे में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

वर्जन
अब तक गोशाला में लगभग 350 गोवंश लिए गए हैं। इसमें नंदी भी शामिल हैं। कई बार गोशालाओं के पास जगह की कमी के कारण लेने से इन्कार किया जाता है क्योंकि उनकी देखरेख भी करनी होती है। हर गोशाला की तरफ से लिखित में दिया गया है कि वह कितने गोवंश लेंगे। उसी के अनुसार संबंधित नप को वहां उन्हें छोड़ना है। फिर भी श्रीकृष्ण गोशाला में ज्यादा गोवंश लिए गए हैं।

प्रमोद बंसल, प्रधान, श्रीकृष्ण गोशाला

वर्जन
नंदियों को लेने से कुछ गोशालाओं ने मना कर दिया है। इस कारण नंदी नहीं पकड़े जा सके। अधिकारियों की ओर से गोशाला संचालकों से बात की जा रही है। जल्द ही समाधान हो जाएगा। इसके बाद सभी नंदियों को भी पकड़ा जाएगा।
जिले सिंह सैनी, नप चेयरमैन

05jjrp14- आर्य नगर में एक खाली प्लाट में खडे़ नंदी। संवाद

05jjrp14- आर्य नगर में एक खाली प्लाट में खडे़ नंदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article