{"_id":"667fdb39f72b6fad5a0adb08","slug":"monsoon-2024-heavy-rain-in-jhajjar-people-suffering-from-heat-got-relief-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon 2024: झज्जर में तेज बारिश, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत; किसानों ने फसलों के लिए बताई संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon 2024: झज्जर में तेज बारिश, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत; किसानों ने फसलों के लिए बताई संजीवनी
Sat, 29 Jun 2024 03:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:30 PM IST
सार
पिछले कई दिन से लोग एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी हल्की बूंदाबन्दी हुई थी, लेकिन उसके बाद गर्मी और उमस बढ़ गई थी। रात को भी उसमे से लोग परेशान नज़र आए। शुक्रवार रात से ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिछले चार दिनों से गर्मी झेल रहे झज्जर के लोगों को शनिवार दोपहर को बरसात से राहत मिली। शनिवार दोपहर तीज बजे तेज बरसात शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी हैं। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने अब अगले दो-तीन दिन तक बरसात की संभावना जताई हैं। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से लोग एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी हल्की बूंदाबन्दी हुई थी, लेकिन उसके बाद गर्मी और उमस बढ़ गई थी। रात को भी उसमे से लोग परेशान नजर आए। शुक्रवार रात से ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। शनिवार सुबह से आसमान में बादलवाही छाई हुई थी, लेकिन बरसात दोपहर को हुई। दोपहर दो पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया। दिन में बात जैसा नजारा हो गया। दोपहर तीन बजे तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
धान की बुवाई में आएगी तेजी
किसान धान की बुवाई कर रहे हैं और धान को पानी की जरूरत थी। आज हुई बरसात से किसानों की फ़सल को पानी मिलेगा, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी।