{"_id":"65f5eb638cf4aca4ae0771a4","slug":"modis-guarantee-is-the-guarantee-of-success-and-development-ashok-tanwar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106223-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की गारंटी है, सफलता और विकास की गारंटी : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की गारंटी है, सफलता और विकास की गारंटी : अशोक तंवर
Sun, 17 Mar 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि मोदी की गारंटी है, सफलता और विकास की गारंटी। भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया, इसके लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। अब वह विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और अपने समर्थन में वोट की अपील करेंगे। हरियाणा और देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है। वह शनिवार को सुबह सिरसा जाते समय बहादुरगढ़ में देश की दूसरी सबसे बड़ी गणपति की प्रतिमा के दर्शन करने गणपति धाम पहुंचे। यहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि भाजपा का प्रत्याशी बनाने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। अब वह जनता के बीच जाएंगे और अपने समर्थन में वोट की अपील करेंगे। भाजपा राज में लगातार विकास हो रहा है। पीएम अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। तंवर ने बहादुरगढ़ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील की। हमें हरियाणा और देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है। प्रधानमंत्री की ओर से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के हित में चलाई जा रही हैं। इनका लाभ लोगों को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन नीतियों का प्रचार प्रसार करना है। इस मौके पर रोहतक लोकसभा क्षेत्र के संयोजक नरेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, समाजसेवी अशोक गुप्ता, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, बिजेंद्र दलाल, डॉ. नीना राठी, डॉ. पंकज जैन व आनंद सागर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।