{"_id":"66b424ef064f61c73400a7c4","slug":"mobile-van-will-roam-in-villages-to-make-people-aware-about-gender-ratio-improvement-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112614-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लिंगानुपात सुधार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में घूमेगी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लिंगानुपात सुधार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में घूमेगी मोबाइल वैन
Thu, 08 Aug 2024 07:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष अभियान के तहत मोबाइल वैन गांवों में घूमेगी व लड़कियों को आगे बढ़ाने, उनमें रचनात्मकता पैदा करने आदि विषयों पर आमजन को जागरूक करने का कार्य करेगी।
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह अभियान जन आंदोलन की तरह समाज में चल रहा है। महिलाओं सशक्तिकरण व बेटियों को शिक्षित करने के मामले में इस अभियान की बड़ी अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन जिले के उन गांवों में विशेष तौर जागरूकता फैलाने के लिए जाएगी जहां लिंगानुपात की स्थिति सही नहीं है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हो रहा है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सविता मलिक, सरोज, राजबाला, मुकेश, रचना, मीनू, गीतांजलि आदि उपस्थित रही।
ऑडियो-विजुअल सामग्री से करेगी जागरूक
मोबाइल वैन में ऑडियो-विजुअल सामग्री, गीत व कविताएं, स्लोगन, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही, इसमें स्थानीय भाषा में संदेश देने की व्यवस्था भी है ताकि ग्रामीण लोग आसानी से समझ सकें। वेन के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व ग्राम पंचायतों के सदस्यों की एक टीम भी गांवों का दौरा करेगी, जो लोगों को बेटियों की शिक्षा और उन्हें रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।