{"_id":"63769929aa183231972b9e26","slug":"mla-roadways-bus-stopped-how-to-go-to-school-bahadurgarh-news-rtk6637633141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित सरपंच योजनाबद्ध तरीके से कराए गांव का विकास : राजेंद्र जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित सरपंच योजनाबद्ध तरीके से कराए गांव का विकास : राजेंद्र जून
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक जी हमारे गांव से गुजरने वाली रोडवेज बस बंद कर दी गई है। ऐसे में उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। विधायक से बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की। विधायक ने कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर डाबोदा कलां की निर्वाचित सरपंच के परिजन भी विधायक से मिले।
विधायक राजेंद्र जून से मिलने पहुंचे कुलासी गांव से पहुंचे विद्यार्थियों ने विधायक के समक्ष गांव में बस की सुविधा बंद होने की समस्या से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले खरखोदा वाया पाई जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस पहले कुलासी गांव होकर जाती थी मगर अब इस बस की सुविधा बंद कर दी गई है जिसके कारण कॉलेज में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा ग्राम वासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने समस्या सुनने के उपरांत छात्र-छात्राओं से कहा कि वह हरियाणा के परिवहन मंत्री से मुलाकात कर फिर से कुलासी गांव में इस बस की सुविधा शुरू करवाने का काम करेंगे। हलके से आए लोगों ने बिजली, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया। समस्याएं सुनने के उपरांत विधायक राजेंद्र सिंह जून ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा डाबोदा कलां की सरपंच पूनम के परिवार से प्रदीप दलाल, कृष्ण व पूर्व सरपंच सतपाल सिंह तथा सोलधा गांव की सरपंच लक्ष्मी के पति प्रदीप काजला ने विधायक राजेंद्र सिंह जून से मुलाकात की। विधायक जून ने कहा कि हलके के गांव के नवनिर्वाचित सभी सरपंचों को गांव में मौजूद समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का कार्य करना चाहिए अगर समस्याओं के समाधान करवाने में किसी प्रकार की परेशानी उनके समक्ष आती है तो मुझे जरूर अवगत कराएं ताकि वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से उक्त समस्याओं का समाधान करवाया जा सके। विधायक जून ने दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय में जन समस्याएं भी सुनी। विधायकने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंचों को समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ एक योजनाबद्ध तरीके से गांव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा नए विकास कार्यों की रूपरेखा बनानी चाहिए। इस अवसर पर डाबोदा गांव से पहुंचे राकेश, महाबीर, जसबीर, दीपक के अलावा कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।