{"_id":"611008b48ebc3e62c34e254c","slug":"missed-patwari-s-body-found-in-jln-jhjhar-news-rtk6203744183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन में मिला लापता पटवारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन में मिला लापता पटवारी का शव
विज्ञापन
चंद्र प्रकाश पटवारी का फाइल फोटो।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। संदिग्ध परिस्थितियों में पांच अगस्त को लापता हुए पटवारी का शव शनिवार को जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस से बरामद हुआ है। साल्हावास पुलिस ने जब नहर में शव मिलने की सूचना अन्य पुलिस थानों में दी तो शव की पहचान झज्जर निवासी पटवारी चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों ने पटवारी की हत्या कर नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।
परिजनों का आरोप है कि मृतक के गले पर ऐसे निशान थे कि जैसे रस्सी से गला घोटा गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के भट्टी गेट में रहने वाला पटवारी चंद्र प्रकाश (40) वीरवार को अपने घर से मातनहेल ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उस दिन वह न तो मातनहेल ड्यूटी गया और न घर वापस आया। परिजनों ने बताया कि वह मातनहेल तहसील में पटवारी था। हर रोज बाइक लेकर वह ड्यूटी पर जाता था।
विज्ञापन
पांच अगस्त को वह लापता हुआ तो शहर पुलिस थाने में उसके चाचा सुगनचंद खन्ना ने गुमशुदा का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पटवारी का शव अकेहड़ी मदनपुर गांव में जवाहरलाल नेहरू कैनाल में मिला था। रविवार की सुबह पटवारी के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि उसका एक भाई है जो अलग रहता है। एक लड़का करीब छह साल का है।
नहर की पटरी पर मिली थी पटवारी की बाइक
थाना शहर के कार्यवाहक प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि फिलहाल तक मामला आत्महत्या का लग रहा है। नहर की पटरी पर मातनहेल व गोधड़ी गांव के बीच उसकी बाइक भी मिली है। वहां पर भी कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया हो। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
वर्जन
साल्हावास पुलिस को नहर के पंप हाउस में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर झज्जर के सामान्य अस्पताल में भेज दिया था। मृतक की पहचान पटवारी चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई शहर पुलिस कर रही है।
- रामकरण दहिया, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
वर्जन
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।

मृतक के परिजनों से बात करते डीएसपी नरेश कुमार। संवाद- फोटो : Jhjhar