{"_id":"66e7cac1ffe96aeb2706e518","slug":"miscreants-vandalised-government-school-in-jhajjar-silani-village-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: सिलानी के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़, नाराज छात्राओं ने झज्जर-रेवाड़ी रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: सिलानी के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़, नाराज छात्राओं ने झज्जर-रेवाड़ी रोड किया जाम
Mon, 16 Sep 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:36 AM IST
सार
छात्राओं ने कहा कि स्कूल में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और चौकीदार नियुक्त किया जाए। जिन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के सिलानी गांव के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे नाराज छात्राओं ने सोमवार को झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी मौके पर पहुंचे और छात्राओं कों समझने का प्रयास किया गया।
लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। छात्राओं ने कहा कि स्कूल में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और चौकीदार नियुक्त किया जाए। जिन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस द्वारा छात्राओं की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। अभी बातचीत जारी है। जाम के कारण वाहनों की लाइन लग गई है।

कई बार हो चुकी चोरी की घटनाएं
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूल में चौकीदार भी नहीं हैं, ऐसे में शरारती तत्वों के हाैसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन