फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Miscreants shot a photographer sitting at a shop

Haryana: दुकान पर बैठे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली, पीड़ित ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

Wed, 28 Jan 2026 08:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 08:34 PM IST
सार

माछरौली बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर बैठे एक फोटोग्राफर पर बुधवार को गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक घायल हो गया। युवक ने ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Miscreants shot a photographer sitting at a shop
गोली लगने से घायल हुआ शख्स - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के माछरौली बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर बैठे एक फोटोग्राफर पर बुधवार को गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक घायल हो गया। घायल को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार शाम को हुई घटना 

जानकारी के मुताबिक माछरौली निवासी जगत सिंह बुधवार शाम 4 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और जगत पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के होंठ पर छूकर निकल गई। घायल को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जगत ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस 

जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने का प्रयास कर रहे थे। बीते माह अक्तूबर में भी पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed