फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mintu Attract everybody on mela

मिंटू बना आकर्षण का केंद्र

Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
विपिन कुमार बांगा/बेरी
विपिन कुमार बांगा/बेरी Updated Sun, 02 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mintu Attract everybody on mela
Mintu with his horse
कोई आपको एक घोड़ा दिखाए और उसकी कीमत लाखों में बताए तो शायद आपको सुनकर अटपटा लगेगा, मगर बेरी-कलानौर मार्ग पर आयोजित घोड़ों व गधों के मेले में ऐसा ही घोड़ा आया हुआ है। घोड़े का नाम है मिंटू। नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है। इस लंबे-तगड़े घोड़े की पिछले मेले में 5 लाख रुपये लग चुकी है लेकिन मालिक घोड़े को बेचने से साफ मना कर दिया है। उसका मालिक बोला-केवल नुमाइश के लिए मेले में घोड़े को लाया गया है। यह घोड़ा नहीं उनके परिवार का सदस्य है। मेले में घोड़ों की कीमत सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है लेकिन पारखियों का जमघट लगा रहता है। मेले मे आए ज्यादातर व्यापारी पशु विक्रेता ऐसे ही पीढ़ी दर पीढ़ी आ रहे हैं, बहुत से ऐसे व्यापारी हैं जिन्हें नवरात्रों में बेरी आने का चलन विरासत में मिला।
विज्ञापन

ये है घोड़े की खासियत
घोड़ा : मिंटू
नस्ल  : नुकरी
हाइट : 63 इंच
कीमत : मालिक बेचने को तैयार नहीं
उम्र : साढ़े तीन साल
घोड़े के मालिक सोनू का कहना है कि हर बार मेले में घोड़े को नुमाइश के लिए लेकर आते हैं और पिछली बार मेले में घोड़े की कीमत पंजाब की पार्टी ने 5 लाख रूपये लगा दी थी लेकिन फिर भी घोड़े को नहीं दिया।
विज्ञापन

मिंटू का एक माह का खर्च 35 हजार रुपये
घोड़ा मालिका का कहना है कि मिंटू हर रोज 5 किलो चने, 8 किलो दूध और 250 ग्राम देशी घी का चूरमा खाता है और जिससे एक माह का खर्च लगभग 35 हजार रुपये है।

यूपी और राजस्थान से भी आए व्यापारी
मेले के दौरान अन्य सालों की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में घोड़े व गधे के मालिक पहुंचे। मेले के पहले दिन पंजाब, यूपी, राजस्थान आदि के व्यापारी अपने घोड़ों, गधों व खच्चरों को मेले में लेकर आए। बुधवार को मेले के दूसरे दिन अन्य कई प्रदेशों से पशु व्यापारियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed