फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Minor arrested in bike snatching case

झज्जर-बहादुरगढ़: बाइक छीनने के मामले में नाबालिग काबू

Sat, 18 Feb 2023 06:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Minor arrested in bike snatching case
बादली। थाना बादली के अंतर्गत गांव माजरी गांव से हथियार के बल पर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को काबू किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि अमन निवासी गांव माजरी ने शिकायत दी थी कि 31 जुलाई 2022 की शाम को वह अपनी बाइक पर पीने का पानी लेने के लिए गुभाना-बुपनिया रोड पर गया था। जब वह बाइक खड़ी करके हैंडपंप से पानी भर रहा था, तभी पीछे से दो युवक आए। उनमें से एक ने उसे पिस्तौल लगाते हुए बाइक की चाबी देने को कहा। चाबी ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दूसरे ने उससे चाबी छीन ली और बाइक को लेकर बुपनियां की तरफ जाने लगे। कुछ दूरी पर जाने के बाद खेतों में छिपा एक और युवक बाहर आया। वह भी उन दोनों के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। थाना बादली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार की एक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को थाना क्षेत्र से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed