फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Millet is not being lifted, how should farmers sell paddy crop?

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजरा का नहीं हो रहा उठान, धान की फसल कैसे बेचें किसान

Sat, 07 Oct 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Millet is not being lifted, how should farmers sell paddy crop?
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे का उठान धीमी गति से चलने के कारण धान को मंडी परिसर में उतारने में समस्या आ रही है। बासमती किस्म के धान की अनाज मंडियों में आवक शुरू हो गई है, लेकिन बाजरे का उठान धीमा होने से परेशानी हो रही हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने बताया कि हैफेड एजेंसी को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। बाजरे का उठान में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों अनुसार बाजरा सभी खरीद केंद्रों पर शेड्यूल अनुसार खरीदा जा रहा है। मार्किट कमेटी व हैफेड के प्रशासनिक अधिकारी खरीद प्रक्रिया के दौरान पूरा पर्यवेक्षण करते हुए किसानों की बाजरा बिक्री संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निदान कर रहे हैं। विभागीय आंकडों के अनुसार झज्जर जिला में अब तक कुल 207630 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है जबकि अभी तक 91800 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। जिला के खरीद केंद्रों पर अभी तक 678 गांवों के 6126 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर अब तक 207630 बाजरे की हुई खरीद व 91800 क्विंटल बाजरे का हुआ उठान
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल ने बताया कि खरीद केंद्र बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, झज्जर, मातनहेल व पाटौदा में बाजरे की फसल खरीद की जा रही है। उन्होंने खरीद एजेंसी द्वारा अब तक की गई खरीद के बारे में विभागीय आंकड़े देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 1130 क्विंटल, बेरी में 15460 क्विंटल, ढाकला खरीद केंद्र पर 27390 क्विंटल, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 61090 क्विंटल, बादली 2860 क्विंटल तथा मातनहेल में 69680 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। बाजरे के उठान बारे उन्होंने बताया कि जिला के खरीद केंद्रों से अब तक 71800 बाजरे का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed