फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Military officers instilled patriotism among students

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों में भरा देश भक्ति का जोश

Tue, 15 Oct 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Military officers instilled patriotism among students
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हिसार 22 मेकेनाइज इंफेंटरी डिवीजन हिसार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बहादुर सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वीर गाथा से अवगत कराते हुए देश सेवा का आह्वान किया। रेजिमेंट के मेजर अतिल कुमार जैना ने विद्यार्थियों को सेना की पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ सेना में भर्ती होने संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सैन्य सेवाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सेना की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भारतीय सेना पर गर्व महसूस किया और भाषण सुनकर विद्यार्थियों ने सेना में दाखिल होने का इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़, प्रवक्ता डाॅ. प्रवीण खुराना, 22 मेकेनाइज इंफेंटरी डिवीजन हिसार से सूबेदार सीडी रेडी, हवलदार हरी सिंह, लांस हवलदार नोडेन लेपचा (सेना मेडल), नायक राकेश कुमार, प्रवक्ता वरुण कुमार, सुनील कुमार, मदन अग्रवाल, विकास शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed