{"_id":"65e4cd095c498d629f0041a4","slug":"migrant-worker-stabs-himself-on-neck-with-knife-admitted-to-pgi-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108423-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवासी श्रमिक ने चाकू से अपनी गर्दन पर खुद किए वार, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवासी श्रमिक ने चाकू से अपनी गर्दन पर खुद किए वार, पीजीआई में भर्ती
Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में बिहार से आए प्रवासी श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते चाकू से अपनी गर्दन पर स्वयं वार किए, इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मातनहेल एएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल को संभाला।
घायल को संभालते समय चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह की वर्दी भी खून से सन गई। ग्रामीणों की मदद से चौकी इंचार्ज ने घायल को एंबुलेंस में पीजीआईएमएस रोहतक भिजवाया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मातनहेल चौकी इंचार्ज एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक प्रवासी श्रमिक ने चाकू से अपने स्वयं की गर्दन पर कई वार कर लिए। इससे वह बेहोशी की हालत में एक खाली प्लॉट में पड़ा है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस में पीजीआई रोहतक भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन प्रवासी श्रमिक ने अपनी गर्दन के ऊपर किन कारणों से हमला किया है, इसकी जांच अभी बाकी है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से कार्रवाई कर रही है। प्रवासी श्रमिक की हालत सामान्य होने पर उनसे बात की जाएगी और उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन