{"_id":"66e62403bb859723ed0e2994","slug":"mid-day-meal-employees-demonstrated-at-mini-secretariat-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113732-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय पर मिड-डे मील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय पर मिड-डे मील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Sun, 15 Sep 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
14jjrp06- झज्जर। एसडीएम को ज्ञापन देती मिड डे मील वर्कर्स। स्त्रोत- यूनियन
झज्जर। लघु सचिवालय पर मिड-डे मील यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला प्रधान निर्मला और संचालन सरोज दुजाना ने किया। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम रविंद्र यादव को सौंपा।
इस अवसर पर सरोज दुजाना ने कहा कि पिछले 10 साल से मिड-डे मील कर्मचारी भाजपा सरकार से काफी परेशान हैं। उनकी किसी भी मांगों का समाधान सरकार ने नहीं किया। इसलिए एसडीएम के मार्फत निदेशक प्राथमिक शिक्षा हरियाणा चंडीगढ़ को ज्ञापन भेजा है। सभी कर्मचारियों ने आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने की शपथ ली।
इस अवसर पर जिला प्रधान निर्मला, सरोज दुजाना, सीटू कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रेम, मोनिका, राजबाला मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें मिड डे मील वर्कर्स का वेतन 26 हजार रुपये करने, मानदेय 12 माह दिया जाए व वर्कर्स के सीधे खाते में मानदेय डाला जाए। बकाया मानदेव मानदेय से काटी गई राशि का तुरंत भुगतान हो। वर्कर्स को दो लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए, सेवानिवृत्त की उम्र 65 साल की जाए, वर्दी भत्ता एक साल मे कम से कम दो हजार रुपये हो, वर्दी भत्ते का बकाया भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
किसी भी वर्कर की दुर्घटना में घायल होने पर इलाज की व्यवस्था की जाए, मृत्यु होने पर आश्रितों को कम से कम पांच लाख रुपये मुआवजा मिले। सभी वर्कर्स के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए और उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए, स्कूलों को मर्ज करना, बंद करना रद्द हो। इसके चलते जिन वर्कर्स को हटाया जा रहा है, उन्हें काम पर वापस लिया जाए या दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जाए।