फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro will run at an interval of 20 minutes on Saturday and Sunday

शनिवार और रविवार को 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी मेट्रो

Thu, 06 Jan 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Metro will run at an interval of 20 minutes on Saturday and Sunday
बहादुरगढ़। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया है। सरकार द्वारा जारी कर्फ्यू के आदेशों का पालन करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने गाड़ियों के समय में बदलाव कर दिया है। दिल्ली में कई लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलेंगी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से कीर्ति नगर व इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के बीच ग्रीन लाइन पर शनिवार व रविवार को 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अगर इस अवधि के दौरान भीड़ बढ़ती है तो आपात स्थिति में जहां-जहां डिपो हैं वहां कुछ ट्रेनें अतिरिक्त रखी जाएंगी ताकि जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों को चलाया जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। डीएमआरसी ने अब मेट्रो में 50 प्रतिशत के बजाय 100 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों के बैठने की अनुमति दे दी है। लेकिन मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने पर अब भी मनाही है।
विज्ञापन

मेट्रो नेटवर्क के 259 स्टेशनों पर बने 721 गेटों में से केवल 444 गेटों को ही खोला जा रहा है। बाकी गेटों को बंद कर दिया गया है। इनमें इंटरचेंज स्टेशनों के अलावा कुछ अन्य बड़े स्टेशनों के गेट शामिल हैं। मेट्रो स्टेशन में एंट्री यात्रियों को चुनिंदा गेटों से ही मिलेगी। ऐसे में अगर ज्यादा यात्री एक साथ आ जाते हैं, तो कुछ देर लाइन में लगना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली सरकार ने डीडीएमए की सलाह पर वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये आदेश शुक्रवार को रात 10 से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। शनिवार और रविवार को पूरे दिन कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही घूमने की इजाजत होगी। दिल्ली मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे में करीब 50 यात्री बैठकर यात्रा कर सकते हैं। ग्रीन लाइन पर सभी सीटों पर यात्रियों के बैठने की अनुमति मिलने से एक ट्रेन में कम से कम 200 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे।
डीएमआरसी के उड़न दस्ते सामाजिक दूरी का पालन नहीं करनेे वाले और बिना मास्क वाले यात्रियों पर कार्रवाई कर रही है। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले यात्रियों के चालान किए जा रहे हैं। ग्रीन लाइन पर बुधवार को भी 50 यात्रियों के चालान किए गए। ये सभी बिना मास्क वाले यात्री थे। इन पर 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया।

मेट्रो ट्रेन में यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना बहुत जरूरी है। इसलिए कॉरपोरेशन ने फिलहाल केवल सीटों पर बैठे यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी है। खड़े होकर यात्रा करने पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। ग्रीन लाइन यानी लाइन नंबर पांच पर शनिवार व रविवार को मेट्रो का परिचालन 20 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा।
-अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, डीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed