फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro train will run for runners from 3.15 am on Sunday

Jhajjar-Bahadurgarh News: धावकों के लिए रविवार को सुबह 3.15 से चलगी मेट्रो ट्रेन

Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Metro train will run for runners from 3.15 am on Sunday
बहादुरगढ़। रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में 40 से 50 हजार लोग भाग लेंगे। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 370 धावक भी इसमें शामिल होंगे। भीड़ को देखते हुए मैराथन में भाग लेने वाले धवकों के लिए कई मार्गों पर मेट्रो सेवा सामान्य दिनों की तुलना में काफी पहले शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन सुबह सवा 3 बजे बहादुरगढ़ से चलेगी। इसके लिए उन्हें आयोजकों की ओर से निशुल्क यात्रा के लिए दी दिया गया क्यूआर कोड लगा रिस्ट बैंड दिखाना होगा।
विज्ञापन

हाफ मैराथन में हिस्सा ले रहे लोगों की सहूलियत के लिए रविवार को मेट्रो सेवा निर्धारित समय से पहले शुरू हो जाएगी। डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट लिंक और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच से ग्रे लाइन को छोड़कर अन्य सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रविवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट से मेट्रो चलने लगेगी। सुबह 3:15 बजे से 4 बजे तक 15-15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। सुबह 4 बजे से 6 बजे तक 20-20 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलेंगी। सुबह 6 बजे से सभी लाइनों पर रेगुलर टाइमिंग के हिसाब से ट्रेनें चलेंगी। ज्यादातर लोगों को 4, 4:30 बजे तक स्टेडियम में पहुंचना है इसे देखते हुए 4 बजे तक 15-15 मिनट की फ्रीक्वेंसी रखी गई है।
विज्ञापन

मैराथन में भाग लेने के लिए जाने वाले लोगों का खर्च भी आयोजक खुद वहन करेंगे। इसके लिए डीएमआरसी की ओर से आयोजकों को एक तय किराए की रकम वाले क्यूआर कोड वाले टिकट मुहैया कराए गए हैं। सभी धावकों के लिए अपने घर से आयोजन स्थल तक आने-जाने की मेट्रो राइड फ्री रहेगी। इसके लिए उन्हें मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर आयोजकों द्वारा दिया गया रिस्ट बैंड दिखाना होगा। डीएमआरसी की ओर से धावकों को सलाह दी गई है कि वे आयोजकों से पहले ही अपना क्यूआर कोड लगा रिस्ट बैंड और बिब कलेक्ट कर लें। आयोजन स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था बेहद सीमित है और भीड़ ज्यादा रहेगी, इसे देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने निजी वाहन के बजाय मेट्रो से ही मैराथन शुरू होने के स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी प्रभावित

भीष्म पितामह मार्ग, लोदी रोड, अरविंदो मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग, रेल भवन, संसद मार्ग, जनपथ और पटेल चौक। बहादुरगढ़ वासी अगर रविवार को दिल्ली जाएं तो बंद रहने वाले मार्गाें की जानकारी कर उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय करें। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दिल्ली आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed