{"_id":"66e62ecb6c597555490ca317","slug":"metro-is-becoming-peoples-first-choice-as-public-transport-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109855-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो बन रही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में लोगों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो बन रही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में लोगों की पहली पसंद
Sun, 15 Sep 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : मेट्रो में सफर करने वाले यात्री।
बहादुरगढ़। मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में लोगों की पहली पसंद बन रही है। 20 अगस्त को दिल्ली मेट्रो रेल में 77 लाख 49 हजार 682 लोगों ने यात्रा की थी। अब वहीं 9 से 12 सितंबर तक 73 से 77 लाख लोगों ने यात्रा की। उधर डीएमआरसी अधिकारियों ने इस पर खुशी जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश के कारण मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर नौकरीपेशा के लिए जाने वाले लोग सफर करते हैं। बहादुरगढ़ से सड़क मार्ग से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर टिकरी बॉर्डर और मुंडका गांव के पास सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गई है।
यहां पर बारिश का पानी एक से डेढ़ फीट तक जमा रहता है। इससे वाहन रेंग कर चलते हैं। ऐसे में अपने वाहन से लोगों को गंतव्य व काम धंधों पर जाने के लिए कई-कई घंटे की देरी होती है। इसके चलते अब लोग बहादुरगढ़ में होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास अपने वाहन खड़े कर मेट्रो का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में भीड़भाड़ का आलम यह है कि इस वर्ष फरवरी माह में मेट्रो में पैसेंजर का जो रिकार्ड बना था, वह पिछले एक महीने में 13 बार टूट चुका है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी 2024 को मेट्रो में 71 लाख 9 हजार 938 लोगों ने यात्रा की थी, जबकि 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच 13 बार इससे अधिक लोगों ने मेट्रो यात्रा की। पिछले एक साल में बने मेट्रो में यात्रा करने के टॉप-20 रिकाॅर्ड में 19 रिकाॅर्ड इसी साल के हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 9, 10, 11 व 12 सितंबर को लगातार चार दिनों तक दिल्ली मेट्रो में 73 से 77 लाख लोगों ने यात्रा की। इसी के साथ ये चारों दिन पैसेंजर के अब तक के टॉप-5 दिनों में शामिल हो गए। इनके ऊपर केवल एक रिकार्ड है, जो 20 अगस्त को बना था। उस दिन अब तक की सबसे अधिक 77 लाख 49 हजार 862 पैसेंजर ने यात्रा की थी। मेट्रो में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने सभी मेट्रो लाइनों पर एक्सट्रा ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल का कहना है कि मेट्रो में बढ़ती यात्रियों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि अभी भी सबसे सुरक्षित, भरोसेमंद, आरामदायक और अनुशासित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में दिल्ली मेट्रो ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों की पहली
पसंद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -