फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Message of patriotism given through Tiranga Yatra

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा यात्रा से दिया देशप्रेम का संदेश

Wed, 14 Aug 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given through Tiranga Yatra
झज्जर। स्वतंत्रता दिवस से पहले माहाैल देशभक्ति के रंग में लगने लगा है। मंगलवार को जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकालीं गई। इसमें हर वर्ग के लोग उमड़े। तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से माहाैल गूंज रहा था। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के अलावा स्कूल काॅलेज के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के लिए होने वाली परेड के लिए फुल ड्रेस रिर्हसल हुई।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार अनाज मंडी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ नगर के प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा कई राजनीतिक, धार्मिक संगठन तथा महिलाएं शामिल हुई। नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी और कप्तान बिरधाना ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा नेता एवं जागो झज्जर टीम के संयोजक राजकुमार कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार कटारिया, महामंत्री रामफल सैनी एडवोकेट, मंडलाध्यक्ष केशव सिंघल, भाजपा नेता प्रवीन गर्ग, पंकज शर्मा एडवोकेट, जिला बार एसोसिएशन प्रधान दीपक गोयल, प्यारे लाल कटारिया, महावीर कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिलायंस मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप तथा रिलायंस फाउंडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन एमईटी सिटी सेक्टर-5 गेट नंबर 7 से शुरू हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईपीएस मयंक मिश्रा डीसीपी बहादुरगढ़, कर्नल रोमेल राज्याण तथा राकेश सिन्हा ने हर घर तिरंगा के अंतर्गत आयोजित की गई रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।इस अवसर पर सुनील, गोविंद, अमरजीत, संदीप, सतेन्द्र, अमित कुमार, अनुराज, देवराज, रोहित, जयबीर, संदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा फोटो



एडीसी सलोनी शर्मा ने महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से झंडी दिखाते हुए रवाना किया। तिरंगा यात्रा का आयोजन खेल विभाग के तत्वावधान में हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर जिला परिषद के चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरपर्सन जिले सिंह सैनी व पूर्व चेयरपर्सन महिला निगम सुनीता चौहान मौजूद रहे। चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना व नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि ऐसा माहौल नागरिकों के मन में देशप्रेम की भावना को और प्रबल करता है।




बिरोहड कालेज में निकाली तिरंगा यात्रा फोटो-26

साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में एनएसएस यूनिट एक और दो के सौजन्य से तिरंगा रैली का आयोजन प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर अनीता रानी की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर नरेंद्र, प्रोफेसर ओमबीर, प्रोग्राम ऑफिसर सुनीता, सवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed