फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Message of non-violence given in Lord Mahavir's Rath Yatra

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान महावीर की रथयात्रा में दिया अंहिसा का संदेश

Sun, 01 Oct 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Message of non-violence given in Lord Mahavir's Rath Yatra
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित गांधी चौक के नजदीक श्री प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन बहादुरगढ़ द्वारा वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव एवं क्षमावाणी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर झज्जर के पुलिस अधीक्षक डाॅ. अर्पित जैन ने शिरकत की। इसके अलावा अन्य अतिथियों व गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों का जैन समाज के लोगों ने यहां पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन

रथयात्रा गांधी चौक के पास स्थित प्राचीन जैन मंदिर से शुरू हुई और नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई अनाज मंडी स्थित पांडुशिला होती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी पहुंची। इस मौके पर रथ पर बैठने के लिए लिए इंद्र की पहली बोली 81 हजार 101 रुपये की राकेश जैन व कपिल जैन ने लगाई। राकेश जैन व सुधीर जैन, विजय जैन व विकास जैन, केवल राम जैन व नरेंद्र कुमार जैन ने 31 हजार 101 रुपये की लगाई। अंजू जैन व हिमांशु जैन ने 71 हजार 101 रुपये की लगाई। रथयात्रा का समापन अनाजमंडी स्थित पांडूशिला पर जाकर हुआ। पांडूशिला प्रधान सुनील जैन, जिवय जैन व समाज से जुड़े अन्य लोगों ने शोभा यात्रा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। जैन समाज के सलाहकार अरविंद जैन मौजूद रहे। ने कहा कि इस कार्यक्रम माध्यम से भगवान महावीर की शिक्षाओं से अवगत कराते हुए अहिंसा का संदेश देकर भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने खींचा रथ खींचा, बच्चों को सम्मानित किया
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक डाॅ. अर्पित जैन ने कुछ दूर तक इंद्रों का रथ भी खींचा। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को हिंसा त्याग कर अहिंसा के मार्ग पर चलने व मनुष्य को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया था। जिसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए और उन्हें अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। एसपी ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पावनी, दीक्षा जैन पुत्री अभिषेक जैन, मान्या जैन पुत्री अनुराग जैन व कई अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के इन लोगों का रहा सहयोग
दिगंबर जैन मंदिर में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन जैन, सुशील जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, संजय दुगड़, पार्षद ज्योति नरेंद्र राठी, झज्जर से दिनेश जैन, संतोष जैन, विपिन जैन, सुनील जैन, विनय जैन ने शिरकत की। अतिथियों का यहां पहुंचने पर श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर कार्यकारिणी से संरक्षक मदन सैन जैन, पवन कुमार जैन, आनंद प्रकाश जैन, प्रधान राकेश जैन, उप प्रधान नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव सुमेरचंद जैन, संयोजक तरसेम जैन, संयोजक संजय जैन, सलाहकार अरविंद जैन, प्रचार मंत्री बिजेंद्र जैन, पवन जैन व भंडारी नवीन जैन ने सम्मान किया। डा. पंकज जैन ने भोजन की व्यवस्था की थी।


न्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed