{"_id":"64f78da9e4944a2b7104d566","slug":"message-of-drug-addiction-given-through-cultural-programs-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3279-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांस्कृति कार्यक्रमों से दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांस्कृति कार्यक्रमों से दिया नशा मुक्ति का संदेश
Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नशा मुक्ति का संदेश लेकर पहुंची साइकिल रैली के सम्मान में गांव खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी ,पब्लिसिटी, गजेंद्र फोगाट के निर्देशन में बेहतरीन नृत्य-गायन की प्रस्तुतियां दी। प्रख्यात कलाकार गजेंद्र फोगाट ने प्रस्तुतियों से लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी शक्ति सिंह,एसपी डॉ अर्पित जैन, बॉलीवुड कलाकार गजेंद्र फोगाट,लोकसभा संयोजक आनंद सागर,शिक्षाविद महिपाल यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कारम् के चेयरमैन महिपाल यादव ने सभी मुख्य मेहमानों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। गजेंद्र चौहान ने स्वयं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही ब्रेक थ्रू संस्था के कलाकारों ने हमारी समस्या-हमारा प्रयास नाटक की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने हरियाणवी समूह नृत्यों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी। ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नशा से मुक्त प्रदेश नामक गीत पर समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। संस्कारम ग्रुप ऑफ एजुकेशन की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर गीत की प्रस्तुति दी। मास्टर महेंद्र ने अपने चुटकुलों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक आनंद सागर,एसडीएम विशाल कुमार,सीटीएम परवेश कादयान,डीएसपी शमशेर सिंह,डीडीपीओ ललिता वर्मा,डीएसओ ललिता मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार,डीईओ राजेश खन्ना, डीटीपी जेपी खासा, डॉ. आदित्य कौशिक, ,डीएसडब्लूओ बीरेंद्र यादव,बीडीपीओ युद्धवीर सिंह व राजाराम,निरीक्षक डॉ अशोक कुमार,प्रकाश धनखड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।