फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Members of the Chamber of Commerce met the Deputy Commissioner regarding the problem of drains not being covered.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों पर ढक्कन नहीं रखने की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले व्यापार मंडल के सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Members of the Chamber of Commerce met the Deputy Commissioner regarding the problem of drains not being covered.
12jjrp10- झज्जर। जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत- व्यापारी
झज्जर। शहर में नालों की सफाई के बाद नालों पर ढक्कन नहीं रखने की शिकायत और बर्फखाना रोड पर दो ब्रेकर बनाए जाने को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। जिला उपायुक्त ने बताया कि नालों की समस्या की शिकायत को को ग्रीवेंस मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कुछ दिन पहले नगर परिषद की तरफ से आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नालों की सफाई की गई। इसके बाद अब तक नालों के ऊपर ढक्कन रखने का काम नहीं किया गया जिसके चलते दुकानदारों सहित आने जाने वाले अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले नगर परिषद की तरफ से साढ़े तीन फीट के ढक्कन रखे जा रहे थे। इसके बाद व्यापार मंडल के सदस्य और दुकानदार साढ़े तीन फीट के बजाय चार फुट के ढक्कन रखने काे लेकर अधिकारियों से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने चार फीट के ढक्कन रखने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक नालों पर ढक्कन रखने का काम नहीं हुआ। इस कारण दुकानदार व अन्य लोग परेशान हैं।


नाले में गिरा वाहन चालक
शहर में पुराना बस अड्डे स्थित जगदंबा मार्केट में एक व्यक्ति किसी निजी काम से आया था। इस दौरान वह अपनी मोटरसाइकिल से नाले पर रखे गए एक स्लैब से होकर जा रहा था। इस कारण उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और व्यक्ति नाले में गिर गया। नालों पर स्लैब नहीं रखने से लोगों को परेशानी हो रही है।


शौचालय की मिलेगी चाबी
नगर परिषद के ईओ ने वीरवार को शहर में बनाए गए शौचालयों का दौरा किया। इसके बाद ईओ ने व्यापार मंडल के सदस्यों व दुकानदारों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार को शौचालय की चाबी सौंप दी जाएगी। शौचालय के खुलने के बाद बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों व दुकानदारों को सुविधा मिलेगी।


मंगलवार से शुरू होगा स्ट्रीट लाइट का काम
शहर के सिलानी गेट स्थित पिछले लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिस कारण रात के समय में दुकानदार व आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार से सिलानी गेट क्षेत्र की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा वीरवार को डायमंड चौक और कांशी गिरी मंदिर चौक के आसपास की लाइटों को ठीक किया गया। लाइट इंस्पेक्टर ने मंगलवार को सिलानी गेट की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक करने का आश्वासन दिया।



वर्जन
शहर के समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त से मुलाकात की गई। खुले पड़े नालों पर ढक्कन रखने और बर्फखाना रोड पर दो ब्रेकर बनाने की बाद उपायुक्त के समक्ष रखी गई। इसके बाद उपायुक्त ने नालों की समस्या को ग्रीवेंस कमेटी रखे जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शुक्रवार से बाजार में बनाए गए शौचालयों को खोला जाएगा। वहीं,मंगलवार से सिलानी गेट क्षेत्र की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा।
राकेश अरोड़ा, अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article