फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mehndipur Dabodha became the champion

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहंदीपुर डाबोदा बना चैंपियन, हिसार को 2–0 से हराया

Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mehndipur Dabodha became the champion
फोटो 65: नूना माजरा की विजेता फुटबॉल टीम। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। रोहतक जिले के बलंभा गांव में आयोजित पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बहादुरगढ़ के गांव मेहंदीपुर डाबोदा की टीम ने अपने नाम कर लिया। प्रदेशभर की 32 टीमों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में मेहंदीपुर डाबोदा की टीम शुरू से ही मजबूत दावेदार के रूप में उभरी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टीम ने हिसार की टीम को 2–0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान मेहंदीपुर डाबोदा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भी टीम ने मेजबान बलंभा की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये की नकद इनाम राशि प्रदान की गई। टीम के खिलाड़ी विनीत दलाल को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed