फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Meeting regarding the arrival of Education Minister at Government College Dubaldhan

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षा मंत्री के राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में आगमन को लेकर बैठक

Mon, 02 Mar 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding the arrival of Education Minister at Government College Dubaldhan
01jjrp21- दूबलधन गांव में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। संवाद
बेरी। गांव दूबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री के आगमन के लिए बैठक की गई। शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर फिलहाल तिथि फाइनल नहीं हुई है। बैठक में शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार-विर्मश किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के आगमन पर राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण उर्फ फोर्ड ने गांव माजरा के मॉडल संस्कृति स्कूल की बिल्डिंग की जर्जर हालत शिक्षा मंत्री के सामने रखने की बात कही। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के सभी निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोफेसर कुलताज, प्रिंसिपल रणवीर सिंह ने क्रमशः 11-11 हजार रुपये, पूर्व सरपंच सिवाना हरिओम एक लाख रुपये, छाज्जू राम दुबलधन बिध्याण एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद आसपास के गांव के लोग आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए।

भूतपूर्व पार्षद मास्टर जयभगवान कादयान ने कार्यक्रम वाले दिन अपनी सात बसें जन सेवा में लगाने की घोषणा की ताकि इस कार्यक्रम में पहुंचने वाला हर व्यक्ति, मातृशक्ति, बुजुर्ग, नौजवान साथी व महाविद्यालय में पढ़ने वाले बेटे व बेटियों को महाविद्यालय में आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed