{"_id":"6a981b0af7338e0a4b057a61","slug":"medicine-supply-halted-due-to-rainwater-accumulation-at-rohtak-warehouse-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126810-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक वेयरहाउस में बारिश का पानी भरने से दवा सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक वेयरहाउस में बारिश का पानी भरने से दवा सप्लाई बंद
Wed, 02 Sep 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 92 : पूर्ति
शालू अहलावत
बहादुरगढ़। रोहतक स्थित दवा वेयरहाउस में बरसात का पानी भरने की वजह से शहर के नागरिक अस्पताल में दवा सप्लाई 20 दिन से ठप है। ऐसे में अस्पताल में दवा का संकट खड़ा हो गया है। यदि जल्द ही सप्लाई शुरू नहीं हुई तो दवाइयों का टोटा पड़ सकता है। दवा कम मिलने से यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दवा की सप्लाई वीरवार को आने की संभावना है। यदि अस्पताल में दवा नहीं पहुंचती है तो मरीजों को बाहरी दुकानों से दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा। मरीजों ने बताया कि फिलहाल वे डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखी दवाइयों में से कुछ बाहर से खरीद रहे हैं।
रोहतक वेयरहाउस से दवाओं की सप्लाई तीन सप्ताह से अधिक समय से बंद है। वेयरहाउस प्रशासन की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी कि यहां पर बारिश होने के कारण दवाइयों की सप्लाई नहीं हो सकती। वे अपने स्तर पर ही प्रबंध करें लेकिन अस्पताल प्रशासन विभागीय नियम के अनुसार अपने स्तर पर दवाइयों की खरीद कर नहीं सकता।
विज्ञापन
सप्लाई बंद होने के बाद स्टॉक में पर्याप्त दवा होने की वजह से कुछ दिनों से अस्पताल में मरीजों को दवाइयां मिलती रहीं लेकिन अब पिछले तीन-चार दिनों में परेशानी बढ़ गई है। इससे मरीजों की चिंता भी बढ़ी हुई है और उन्हें बाहर निजी दुकानों से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। इससे उनकी जेब भी ढीली हो रही है।
अस्पताल आईं एमआईई क्षेत्र में रहने वाली पूर्ति ने बताया कि डॉक्टर द्वारा पर्चे पर तीन दवाइयां लिखी गई हैं, जिनमें से मात्र दो दवाई अस्पताल में मिली हैं। इसके अलावा तीसरी दवाई बाजार से खरीदनी पड़ेगी। छोटूराम नगर से नागरिक अस्पताल में जांच कराने पहुंची प्रियंका ने बताया कि वह सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंच गई थी, पहले तो पर्चा बनवाने में और फिर इलाज कराने में आधा दिन निकल गया। इसके बाद दवाइयां लेने में पसीना निकल गया। हालांकि यहां पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई पांच दवाइयों में से मात्र दो ही मिल पाईं। अब बाजार से दवाई खरीदनी पड़ेगी।
इंसेट
बफर स्टॉक भी खत्म होने से और बढ़ सकता है संकट
अस्पताल में सामान्य तौर पर दवाओं का 20 से 30 प्रतिशत बफर स्टॉक रखा जाता है लेकिन लगातार सप्लाई प्रभावित रहने से यह स्टॉक भी लगभग खत्म होने को है। ऐसे में वेयरहाउस से दवाओं की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो नागरिक अस्पताल में दवाओं का टोटा पड़ जाएगा।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी। रोहतक वेयरहाउस से वीरवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक पहुंच जाएगा और मरीजों को परेशानी नहीं आएगी। सभी दवाइयां अस्पताल में मिलेंगी। -डॉ. मंजू कादियान, सीएमओ