फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Medical facilities should be set up in industrial areas

Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा केंद्र बने

Sat, 07 Sep 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 Sep 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Medical facilities should be set up in industrial areas
-फोटो 58 : कोबी कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपति।
बहादुरगढ़। कनफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की तीसरी वार्षिक सभा हुई। मुख्यातिथि के रूप में जिला सोसाइटी रजिस्ट्रार विजय लक्ष्मी मौजूद रहीं। कोबी महासचिव प्रदीप कौल ने तीन वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि चुनाव के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि बिजली की सप्लाई में काफी सुधार हुआ है। कई औद्योगिक क्षेत्रों के रोड निर्माण हुआ। ईएसआई, पीएफ इत्यादि के हेल्प डेस्क लगाए गए। उन्होंने सरकार से सूर्या नगर, बालाजी औद्योगिक क्षेत्र को अधिकृत करने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा केंद्र बनाने, जगह-जगह पीएफ और ईएसआई के सुविधा केंद्र खोलने की मांग की।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2023 को हरियाणा सरकार द्वारा वन टाइम वैट सेटलमेंट स्कीम लांच की गई थी। उसे फिर से लाया जाए ताकि जिनके ड्यूज अभी भी पेंडिंग हैं, वे सेटल हो सकें। उद्योगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाए। कर्मचारियों के लिए सब्सिडी पर आवास उपलब्ध कराया जाए। मेट्रो लाइन का एक्सटेंशन रोहतक तक किया जाए ताकि आगे तक की इंडस्ट्रीज और वर्कर्स को भी सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कोबी के उपाध्यक्ष विपिन बजाज, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, कोबी के कार्यकारिणी सदस्य दीपक शर्मा, सुशील परीक, सरदार गुरप्रीत सिंह, नवल गर्ग, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, तिलक राज गर्ग, विकास गुप्ता, प्रवीण मित्तल, नरदेव दाहिया, सरदार अमरीक सिंह, मनीष गर्ग, राकेश गोयल, जगदीश बंसल, पुरशोत्तम गोयल, रवि चमरिया, सुनील गर्ग, राजेश गर्ग, दीपक साहनी, विवेक खुल्लर, दलीप कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed