फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MC workers adamant on demanding arrest of jewelers and their personnel

मारपीट करने वाले ज्वेलर्स व उसके कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े नप कर्मी

Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
MC workers adamant on demanding arrest of jewelers and their personnel
बहादुरगढ़। मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान करने गई नगर परिषद की टीम पर तीन दिन पहले मेन बाजार में एक ज्वेलर्स, उसके बेटे और वहां काम करने वाले कर्मियों द्वारा की ओर से मारपीट किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को मामले को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने रोष स्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल की। उधर, इस मारपीट की घटनाओं को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना शहर पुलिस में शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन

मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी बुधवार को कार्यालय के गेट पर ही हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी, कच्चे व पक्के कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल हड़ताल में कोई भी अधिकारी शामिल नहीं हुआ है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल अधिकारियों की ओर से भी की जाएगी। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को मेन बाजार में बिना मास्क वालों के चालान काटने गई टीम में शामिल भू अधिकारी नीरज शर्मा, जेई राजकुमार, फील्डमैन रजत व संजीव कुमार के साथ मारपीट कर दी गई थी। कर्मचारियों ने कहा कि कबाड़ी मार्केट के पास एक ज्वेलर्स व उनके बेटे ने मारपीट की थी। मारपीट के बाद जब नगर परिषद में कर्मचारी अपनी कार्रवाई कर रहे थे तभी दुकान संचालक ने वहां आकर उन्होंने भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ज्वेलर्स शॉप के संचालक जगदीश एलाबादी का आरोप है कि जब वह नगर परिषद में इस मामले को लेकर शिकायत करने गए थे तो नगर परिषद के अनुबंधित एक कर्मचारी व उसकी मां ने भी उसके साथ मारपीट की। कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। नगर परिषद के अधिकारी नीरज शर्मा की शिकायत पर ज्वेलर्स शॉप संचालक व उनके बेटे पर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं ज्वेलर्स शॉप संचालक की शिकायत पर नगर परिषद के एक कर्मचारी व उसकी मां पर मामला दर्ज किया गया है।

कर्मचारी बोले- बिना पुलिस बल के नहीं जाएंगे चालान काटने
उक्त मामले को लेकर बुधवार को नगर परिषद के कर्मचारी इकट्ठा हुए और कहा कि वे मास्क के चालान काटने नहीं जाएंगे। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कया जाता, वे मास्क के चालान नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि बिना पुलिस बल के अब वे चालान नहीं करेंगे। गिरफ्तारी की मांग को लेकर ही सभी कर्मचारी नगर परिषद के गेट पर हड़ताल पर बैठ गए। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राजपाल ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed