फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Maximum and minimum temperatures started increasing, possibility of drizzle after two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ने लगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, दो दिन बाद बूंदाबांदी की संभावना

Mon, 11 Mar 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures started increasing, possibility of drizzle after two days
बहादुरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी 13 मार्च की रात को मौसम विभाग ने फिर से बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद फिर से तापमान कम होगा और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होगा। वहीं हवाओं की गति मंद पड़ने के बद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार को एक्यूआई 181 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने 13 मार्च को फिर से बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। मार्च के दूसरे सप्ताह में ठंड लगातार बनी रही है। ठंडी हवाओं, बारिश और मौसम में बदलाव का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। 13 मार्च को बूंदाबांदी हो सकती है। हवा में नमी का स्तर 34 से 94 प्रतिशत रहा। हवाओं की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। 12 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और 30 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस सीजन में यह पहला मौका होगा, जब तापमान 30 डिग्री के स्तर को छू सकता है। 14 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। यह 28 डिग्री पर सिमट सकता है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह असामान्य सर्दी 2 और 3 मार्च को आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से है। इस सिस्टम की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। अब पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों को ठंडा कर रही है। इसकी वजह से दिन का तापमान भी कम है और रात में ठंड बरकरार है।
विज्ञापन




प्रदूषण भी बढ़ा
कई दिनों से हवा चलने के बाद प्रदूषण से बहादुरगढ़ वासियों को निजात मिल रही थी, लेकिन रविवार को जैसे ही हवा की गति मंद पड़ी तो प्रदूषण भी बढ़ गया। एक्यूआई 181 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed