{"_id":"69309b4ed5e47e58930adb76","slug":"matrilok-distributed-shoes-to-girl-students-of-government-schools-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129024-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मातृलोक ने सरकारी स्कूल की छात्राओं को वितरित किए जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मातृलोक ने सरकारी स्कूल की छात्राओं को वितरित किए जूते
Thu, 04 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
03jjrp09- राजकीय मिडिल स्कूल दुजाना की छात्राओं को सामान वितरित करते हुए संस्था के सदस्य। स्रोत
बेरी। दुजाना गांव के हितार्थ जनकल्याण में जुटी मातृलोक संस्था ने कन्या शिक्षा की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने गांव में स्थित राजकीय मिडिल स्कूल की सभी 260 छात्राओं को सर्दी में पहनने के लिए चमड़े के जूते भेंट किए। संस्था की ओर से प्रवासी ग्रामवासी हरीश अरोड़ा व उनका परिवार छात्राओं को जूते वितरित करने के लिए दुजाना पहुंचे।
यहां मातृलोक की ओर से धार्मिक माहौल के बीच बच्चों को जूते वितरित किए गये। मातृलोक के संचालक व हाल निवासी अमेरिका हरीश अरोड़ा ने बताया कि मातृलोक परिवार की ओर से माता गेली बाई की स्मृति में दुजाना गांव के कल्याणार्थ समय-समय पर विभिन्न प्रकल्प चलाए जाते हैं।
मातृलोक के अंतर्गत कोविड-20 की महामारी के दौरान गांव में कोविड बचाव के लिए दवाइयां व सामान ग्राम वासियों को उपलब्ध करवाया गया। गांव में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए कन्यादान व अन्य उपहार प्रतिमाह किए जाने का कार्य आज भी जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मातृलोक परिवार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्तर प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर देवेंद्र नारंग, सुरेंद्र अरोड़ा, शशी अरोड़ा, अमेरिका से पहुंची किरण अरोड़ा व ऊषा नारंग, उर्मिला अरोड़ा उपस्थित रहे।