{"_id":"61462bd38ebc3e88b96cfbef","slug":"mata-bheemeswri-tempile-cash-counting-jhjhar-news-rtk624420379","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के दान पात्रों के चढ़ावे की गिनती का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के दान पात्रों के चढ़ावे की गिनती का काम तेज
विज्ञापन
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दान की गिनती करते पटवारी।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर मेें पिछले नवरात्र के दौरान दानपात्रों में आए चढ़ावे की गिनती दूसरे दिन जारी रही। हालांकि सभी दानपात्रों में आए चढ़ावे की गिनती तो अभी पूरी नहीं हो पाई है।
दूसरे दिन 4 दानपात्र खोले गए। जिसमें 3 लाख 69 हजार रुपये निकले हैं, लेकिन दो दिनों में 8 दानपात्रों से जो राशि निकली है वह 10 लाख 35 हजार रुपये है। ऐसे में शेष बचे 4 दानपात्रों की गिनती का कार्य सोमवार को किया जाएगा और उसके बाद यह तय हो पाएगा की भक्तों की श्रद्धा रूपी राशि का आंकड़ा क्या रहने वाला है।
नायब तहसीलदार लच्छीराम ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए दान को 12 दानपात्रों में एकत्रित किया गया था। जिसके लिए तहसील कार्यालय से पटवारी इनकी गिनती में दिन भर जुटे रहे। दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। शनिवार देर शाम तक चले इस कार्य को संपन्न करने के बाद टीम की ओर से उस कक्ष को सील कर दिया गया है और पुलिस गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
विज्ञापन
500 के दो पुराने नोट निकले
पटवारी सहदेव ने बताया कि माता मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दूसरे दिन 4 दानपात्र खोले गए। जिसमें 500 के दो पुराने नोट निकले हैं। इससे लगता है कि पुरानी करेंसी से भक्तों का अभी मोह छूटा नहीं है।
मां के दरबार में नवरात्र के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती के दूसरे दिन 4 दानपात्र खोले गए। जिनमें 3 लाख 69 हजार रुपये निकले हैं।
- लच्छीराम, नायब तहसीलदार, बेरी।