{"_id":"663d0708f7c586877d0025da","slug":"masked-men-opened-fire-on-young-man-sitting-in-office-and-killed-him-in-jhajjar-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ऑफिस में बैठे युवक पर नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उतारा मौत के घाट, तीन अन्य युवक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ऑफिस में बैठे युवक पर नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उतारा मौत के घाट, तीन अन्य युवक बाल-बाल बचे
Thu, 09 May 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 May 2024 10:55 PM IST
सार
नकाबपोश युवकों के दोनों हाथों में पिस्तौल थी। अंदर आते ही आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और लगातार फायर करते रहे।।
विज्ञापन
नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ रोड पर पंजाबी रसोई के पास अपने कार्यालय में बैठे युवक पर बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। इसमें युवक के साथ बैठे तीन अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना पाकर सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह, शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मौके पर कई राउंड फायर हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार. दिल्ली गेट निवासी 32 वर्षीय अनुज राव, उसका दोस्त रविंदर, प्रवीण, आकाश के साथ बहादुरगढ़ रोड पर पंजाबी रसोई के साथ अपने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे थे। वीरवार देर शाम लगभग 8 बजे अचानक कार्यालय के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर सवार तीन लोग कार्यालय में घुस गए। नकाबपोश युवकों के दोनों हाथों में पिस्तौल थी। अंदर आते ही आरोपियों ने अनुज पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिए और लगातार फायर करते रहे। इसी अनुज नीचे गिर गया। अनुज के साथ बैठे बाकी तीन युवकों ने कुर्सी अपने ऊपर अड़ाकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिविक अस्पताल में रखवाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह रात को सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
कई राउंड फायरिंग हुई, शरीर में 6 से 7 गोली होने की आशंका
पुलिस की माने तो मौके पर 10 से 12 राउंड फायर हुए हैं। यही नहीं प्रारम्भिक जांच में अनुज के शरीर पर 6 से 7 गोली के निशान मिले हैं।
परिजनों ने नहीं जताया कोई शक
फिलहाल इस मामले में परिजनों ने कोई शक नहीं जताया हैं। परिजनों का कहना हैं कि उसको किसी रंजिश के बारे में जानकारी नहीं हैं। फिलहाल परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अस्पताल में एकत्रित हुए लोग
घटना के बाद काफ़ी संख्या में आसपास और अनुज के जानकार अस्पताल में एकत्रित हो गए। इसे देखते हुए शहर पुलिस भी मौके पर रही। हालांकि परिजनों के काफ़ी युवकों को घर वापस भेज दिया।