{"_id":"637932fc0e6d690a845dabdd","slug":"martyr-lance-naik-sardar-singh-s-brother-and-grandson-honored-bahadurgarh-news-rtk663944428","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सरदार सिंह के भाई व पौत्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सरदार सिंह के भाई व पौत्र को किया सम्मानित
विज्ञापन
शहीद सरदार सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते खजान सिंह व रोमी तहलान।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। भारत-चीन युद्ध 1962 की 60वीं पर वर्षगांठ पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग युद्ध स्मारक में हुए कार्यक्रम में गांव जसौरखेड़ी के वीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक सरदार सिंह के पौत्र और भाई को सम्मानित किया गया। सरदार सिंह के भाई खजान सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरदार सिंह भारत-चीन युद्ध में जबरदस्त बहादुरी का परिचय देते हुए शहीद हो गए थे।
खजान सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के परिजनों को पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने सम्मानित किया। इस मौके पर सभी लोगों ने शहीद सरदार सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सम्मान प्राप्ति पर वीर चक्र प्राप्त सरदार सिंह के पौत्र रोमी तहलान ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि उनके दादा ने देश की रक्षा में अपनी शहादत दी थी। जिसपर उनका समूचा जसौर खेड़ी गांव नाज करता है। उन्होंने बताया कि तवांग युद्ध स्मारक की स्थापना 1999 में स्थानीय लोगों द्वारा 1962 के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी। इसका नवीनीकरण किया गया है। नवीकृत स्मारक का लोकार्पण 21 नवंबर को किया जाएगा।
क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने तवांग में शहीद सरदार सिंह के भाई खजान सिंह व पौत्र रोमी तहलान को सम्मानित किए जाने पर गौरव जताया है।